Navratri 2019- दुर्गा सप्तशती पाठ करते समय रखें ये सावधानियां
आज नवरात्री का दूसरा दिन है। आज आपको माँ दुर्गा की उपासना के बारे में बतायेगे. नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग दुर्गा सप्तशती का पाठ करते है लेकिन ये नहीं जानते है की अगर सही तरीके से नहीं किया जाये तो माँ क्रोधित हो जाती है। दुर्गा सप्तशती में १३ अध्याय है जिसमे माँ दुर्गा की महिमा बताई गयी है। ऐसा माना जाता है की दुर्गा सप्तशती का विधि-विधान पूर्वक पाठ करने से ही मन चाहा फल की प्राप्ति होती है। इस लेख के माध्यम से हम बतायेगे की कौन-कौन सावधानियां बरतनी चाहिए। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का सही तरीका, सावधानियाँ। १. देवी पुराण में, पूजा करने का सही समय सुबह बताया गया है। सुबह के समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दुर्गा सप्तशती के पाठ करने से पहले प्रथम पूज्य भगवान् गणेश की पूजा करना चाहिए। नवरात्री में कलश की स्थापना की जाती है, तो कलश की पूजा करे फिर नवग्रह की पूजा करे और फिर अखंड ज्योतिदीप की पूजा करे। २. दुर्गा सप्तशती किताब की पूजा- दुर्गा सप्तशती पाठ से पहले सप्तशती किताब को लाल कपडे पर रखे फिर विधि-विधान पूर्वक अक्षत, चन्दन, फूल से पूजा करें। ३. पाठ करने का तरीक